प्रश्न-12- AICI 3 की उपस्थिति में बेंजीन में CI 2 मिलाना किसका उदाहरण है?
- निष्कासन अभिक्रिया
- प्रतिस्थापन अभिक्रिया
- योजना अभिक्रिया
- सभी सही है
👉प्रतिस्थापन अभिक्रिया ✅
उत्तर व्याख्या- ऐलुमिनियम क्लोराइड जैसे उत्प्रेरक की उपस्थिति में बेन्जीन और क्लोरीन के मध्य अभिक्रिया के परिणामस्वरूप क्लोरोबेन्जीन का निर्माण होता है। क्लोरीन के एक परमाणु द्वारा हाइड्रोजन के एक परमाणु को वलय पर प्रतिस्थापित कर लेने के कारण यह इलेक्ट्रोन स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया का एक उदाहरण है।